राशन और सब्ज़ी विक्रय वाहनों से लाभान्वित हुए नागरिक


उज्जैन नगर पालिक निगम द्वारा   आयुक्त श्री ऋषि गर्ग के निर्देशानुसार शहर में राशन एवं सब्ज़ी हेतु विभिन्न लोडर वाहन अधिकृत किए गए हैं।  मंगलवार को इन लोडर वाहनों एवं अन्य वाहनों से नागरिकों तक राशन  एवं  सब्जी पहुंचाने का कार्य आरंभ किया गया। मंगलवार को निगम द्वारा विभिन्न लोडर वाहनों के माध्यम से पिपली नाका क्षेत्र   संत नगर,  महावीर नगर, भेरूगढ़,  फ्रीगंज क्षेत्र, मुल्ला पूरा, घास मंडी, गोनसा दरवाजा, इस्कॉन मंदिर,  ऋषि नगर इत्यादि क्षेत्रों में नागरिकों को सब्जी उपलब्ध कराई गई  इसी प्रकार महाकाल क्षेत्र, डॉ हरिराम चौबे मार्ग, नीलगंगा, अलखधाम, नानाखेड़ा, मुनि नगर, पंडित दीनदयाल मार्ग, इंजीनियरिंग कॉलेज, नागझिरी, क्षीरसागर, चामुंडा माता, महारानी लक्ष्मीबाई मार्ग, दादा भाई नौरोजी मार्ग, सुभाष नगर, पुष्कर नगर, बेगम बाग, हरसिद्धि, अहिल्याबाई मार्ग, प्रकाश नगर, वल्लभनगर, संत नगर, शास्त्री नगर, ऋषि नगर, दमदमा, सांदीपनि नगर, सुदामा नगर, किशनपुरा, श्री सिंथेटिक, चकोर पार्क, लक्ष्मीनगर, मंगलनाथ, गायत्री नगर, गांधीनगर, अंकपात मार्ग, गोवर्धन सागर क्षेत्र, गोपाल मंदिर, रामानुज कोट, भैरव गढ़, गढ़ कालिका, इंदिरानगर, चौसठ योगिनी मार्ग, तिलकेश्वर, जांसापूरा, वीर दुर्गादास मार्ग, गीता कॉलोनी, पटेल नगर बुधवारीया, गऊघाट, वेद नगर, मोहन नगर , लाल गेट  विक्रम नगर , सेठी नगर, एकता नगर, महाश्वेता नगर, बहादुरगंज,  इत्यादि क्षेत्रों विभिन्न लोडर वाहनों के माध्यम से राशन सामग्री उपलब्ध कराई गई। निगम द्वारा संचालित राशन एवं सब्जी के वाहनों से बड़ी संख्या में नागरिकों द्वारा राशन एवं सब्जी खरीदी गई। निगम द्वारा उक्त व्यवस्था से संपूर्ण शहर में राशन और सब्ज़ी विक्रय के प्रयास किए जा रहे हैं।


*अंबर कॉलोनी सहित विभिन्न क्षेत्रों में किया गया सेनीटाइजर स्प्रे*

आयुक्त श्री  ऋषि गर्ग के निर्देशानुसार मंगलवार को  अंबर कॉलोनी क्षेत्र में  विशेष ग्रुप से सेनीटाइजर स्प्रे का छिड़काव किया गया इसी के साथ ही  शहर के  विभिन्न क्षेत्रों  वार्ड नंबर 33, 14, 15 एवं इत्यादि वार्ड अंतर्गत चौबीस खंबा, कहार वाडी, नृसिंह घाट, गोंडा बस्ती, राम मंदिर, भोइवाड़ा, बड़ा गणेश के पीछे,पुलिस कॉलोनी,  योगी पूरा,  बजरंग कॉलोनी, जयसिंह पुरा, नयापुरा, जांसा पूरा खजूर वाली मस्जिद केडी गेट भार्गव मार्ग तोपखाना नागौरी मोहल्ला इंदिरा गांधी चौराहा शहीद पार्क  इत्यादि क्षेत्रों में  सेनीटाइजर स्प्रे  छिड़काव का कार्य  किया गया। इसी के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में फागिंग कार्य एवं ब्लीचिंग पाउडर का वार्ड नंबर 30, 31, 32, 33, 34 की प्रत्येक गली में छिड़काव किया गया।

*चिन्हित मकानों हेतु प्रथक कचरा वाहन व्यवस्था, महापौर ने किया मार्गदर्शन* 

उज्जैन :     कोरोना के क्रम में जानसपुरा तथा अंबर कॉलोनी क्षेत्र के चिन्हित मकानों से रहवासियों द्वारा उपयोग की गई सामग्री का तथा अन्य कचरा प्राप्त करने हेतु निगम ने प्रथक से व्यवस्था की है। इन मकानों से सामग्री प्राप्त करने के लिए कर्मचारियों को सेनेटाइज की हुई पीली थेलियां प्रदान की गई हैं तथा एक प्रथक कचरा वाहन इस हेतु निर्धारित किया गया है। 

     महापौर श्रीमती मीना विजय जोनवाल ने ग्रांड होटल पर इस व्यवस्था को आरंभ करते हुए कर्मचारियों का मार्गदर्शन किया। आपने कहा कि निर्धारित थैलियां संबधित नागरिकों को देते हुए उन्हें समझाइश भी दें तथा सावधानी बरतने की बात समझाते हुए खुद अपना भी खयाल रखें। 

      प्रत्येक मकान में पर्याप्त थैलियां दी जा कर उन्हें प्राप्त कर निर्धारित वाहन के माध्यम से निर्धारित स्थल तक पहुंचाया जाए।

*सेनीटाइजर स्प्रे छिड़काव कार्य का निरीक्षण किया*

महापौर श्रीमती मीना विजय जोनवाल द्वारा मंगलवार को विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण क्या जाकर निगम द्वारा किए जा रहे सेनीटाइजर स्प्रे कार्य का निरीक्षण किया गया।