युवाओं ने लिखा प्रधानमंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष को पोस्टकार्ड

     भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा किए जा रहे युवा आक्रोश आंदोलन की श्रृंखला में भोपाल के एमपी नगर सहित प्रदेश भर में स्टॉल लगाकर प्रधानमंत्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कार्यकारी अध्यक्ष को लाखों पोस्टकार्ड लिखकर प्रदेश कांग्रेस सरकार की लचर व्यवस्था से अवगत कराया। डॉ अभिलाष पांडे ने बताया कि प्रदेश के सभी जिलों से पंचायत स्तर तक के कार्यकर्ता युवा साथियों के साथ कांग्रेस सरकार के खिलाफ नाराजगी जताते हुए, देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा को पत्र लिख रहे हैं।             


 भोपाल में आयोजित अभियान में मोर्चा के प्रदेश मंत्री श्री अश्विनी राय, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री विशेष सोनी, जिला अध्यक्ष श्री प्रमोद शर्मा, जिला प्रभारी श्री भाषित दीक्षित सहित मोर्चा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।