सरकार ने किया धोखा, बदहाल है किसान

                प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस ने सबसे बड़ा धोखा प्रदेश के किसानों को दिया है। कांग्रेस ने वचन पत्र में दो लाख रूपये तक का कर्जा माफ करने की बात कही थी। तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष ने तो यह भी कहा था कि यदि 10 दिन के भीतर कर्ज माफ नहीं हुआ तो मुख्यमंत्री बदल देंगे। हालत यह है कि सरकार एक साल बाद भी कर्जमाफी का दूसरा चरण ही शुरू कर रही है। इधर, कर्जमाफी के इंतजार में किसान डिफाल्टर हो गया। प्रदेश के किसानों को बाढ़ और अतिवृष्टि से हुए नुकसान का मुआवजा अब तक नहीं मिला। सर्वे के नाम पर किसानों की अपराधियों की तरह फोटो जरूर खींची गई। जब बोवनी का समय आया, तो सरकार किसानों को यूरिया तो नहीं दे सकी, लाठियां जरूर दी। इधर, कालाबाजारी में भरपूर यूरिया उपलब्ध रहा। कांग्रेस ने 0 प्रतिशत पर ऋण और फसलों पर बोनस का वादा किया, लेकिन वह भी झूठा निकला। केंद्र सरकार द्वारा दी जाने वाली किसान सम्मान निधि के 6000 रुपये प्रदेश के किसानों को न मिल पायें, इसके लिए प्रदेश सरकार ने किसानों की सूची नहीं भेजी।