भोपाल। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अभिलाष पाण्डे ने बताया कि प्रदेश की भ्रष्ट निकम्मी कांग्रेस की कमलनाथ सरकार ने पिछले एक वर्ष में प्रदेश के युवाओं को छलने का काम किया है। विधानसभा चुनाव के समय कांग्रेस ने युवाओं से लोकलुभावन वायदे किए थे। प्रदेश की जनता त्राहि त्राहि कर रही है। भारतीय जनता युवा मोर्चा सरकार की एक साल की नाकामियों के खिलाफ 19 दिसम्बर को हर जिले में 'युवा आक्रोश आंदोलन' करेगा। प्रदेश सरकार प्रदेश भर में होने वाले आक्रोश रैली को कुचलने का प्रयास कर रही है। मोर्चा ने पूर्व में ही आंदोलन की स्वीकृति प्रशासन से लेने के बाद भी सरकार लगातार आंदोलन नहीं करने की चेतावनी दे रही है।
प्रदेश भर में आयोजित आंदोलन को दबाने का प्रयास कर रही सरकार