प्रख्यात चित्रकार पं. केवलकृष्ण की स्मृति में १९वीं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन २९ दिसम्बर को प्रात: ११.३० बजे किया जा रहा है। प्रतियोगिता दशहरा मैदान स्थित सांदीपनि महाविद्यालय में होगी। कक्षा १ से १२वीं तक के विद्यार्थी चित्रकला प्रतियोगिता में नि:शुल्क भाग ले सकते हैं। यह जानकारी देते हुए नीरजा संस्कृति संगम की महासचिव महिमा शर्मा ने बताया कि प्राथमिक, माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक समूह में अलग-अलग पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। आस्था समाज रचना सेवा अनुसंस्था की अध्यक्ष डॉ. पांखुरी वक्त जोशी ने बताया कि चित्रकला प्रतियोगिता में विषय, शैली, माध्यम और टेक्निक आदि का कोई बंधन नहीं है। विद्यार्थी डेढ़ घंटे में अपने मनचाहे विषय पर चित्र बना सकेंगे। प्रतियोगिता के संयोजक राजेश गंधरा से मो. ९४०६८-४०६०२ पर विद्यार्थी सम्पर्क कर सकते हैं।
पं. शर्मा स्मृति १९वीं चित्रकला प्रतियोगिता २९ दिसम्बर को