नपा में मनाया विजय दिवस
भारत पाकिस्तान युध्द के विजय के उपलक्ष्य मे नगर पालिका परिषद सारंगपुर द्वारा विजय दिवस मनाया गया। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष रूपल प्रमोद सादानी एंव राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि प्रदीप सादानी की अध्यक्षता मे विषेष अतिथि हनीफ अच्छु हाफीज की उपस्थिति मे शौर्य दिवस मनाया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमति सादानी ने कहा की विजय दिवस भारत के इतिहास के स्वर्णमिक पृष्ठ के स्मरण का दिवस है। साथ ही मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के जनता के नाम संदेश का वाचन भी किया गया। कार्यक्रम मे राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि प्रदीप सादानी ने कहा की यह युध्द इंदिया गांधी के सषक्त नेतृत्व व अद्वितीय राष्ट्रवाद की अदभूत मिसाल के साथ साथ भारतीय जांबाज सैनिको के आदम्य शौम्य का प्रतीक भी है। जिसमे पाकिस्तान के 93 हजार सैनिक घुटने टेकने पर मजबुर हुए और उन्हे आत्मसमर्पण करना पड़ा। कार्यक्रम का संचालन न.पा.अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रमोद सादानी द्वारा किया गया कार्यक्रम के अन्त मे आभार मुख्य नगर पालिका अधिकारी महेश कुमार सक्सैना द्वारा व्यक्त किया। कार्यक्रम मे पार्षद सिध्दुलाल पुष्पद, महेष अहिरवार, नसीर अंसारी, अखलाक मैव, मो.रफीक मंसुरी, सुनिल पाल, इखलास अंसारी, तस्लीम कुरेषी, असलम खॉन, मुलचन्द वर्मा, मधुसुधन पुष्पद, देवीसिंह लववंषी सहित न.पा.कर्मचारी जगदीष भेरवे, मांगीलाल पुष्पद, विनोद गिरजे, दिलिप शर्मा, गौरव शर्मा,दिलिप गोखले आदि कर्मचारी उपस्थित थे।