श्री सिंह ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। पिछले 9 माह में ही प्रदेश में हत्या की 1278 घटनाएं हुई हैं। मासूमों के अपहरण, हत्या और दुष्कर्म जैसे अपराधों में भी वृद्धि हुई है। चित्रकूट के मासूम जुड़वां भाइयों से शुरू हुआ अपहरण और हत्या का सिलसिला पूरे प्रदेश में फैल चुका है। प्रदेश में राजनीतिक अराजकता की स्थिति इतनी गंभीर है कि विधायक सरकार में मंत्रियों पर आरोप लगाते हैं और मंत्री खुली बैठक में मुख्यमंत्री को सुनाते हैं। इस सरकार को तीन-तीन मुख्यमंत्री चला रहे हैं। सरकार ने अपना अस्तित्व बचाए रखने के लिए मंत्रियों और विधायकों को पूरी छूट दे रखी है। ये नेता रेत, शराब जैसे तमाम गैरकानूनी काम कर रहे हैं और इस मामले में सरकार मौन है, मूकदर्शक बनी हुई है। सरकार बचाने की मजबूरी के चलते मुख्यमंत्री असहाय हैं।
कानून व्यवस्था ध्वस्त, राजनीतिक अराजकता का माहौल