जिला माहेश्वरी महिला संगठन की शपथ विधि संपन्न

माहेश्वरी महिला संगठन के तत्वावधान में जिला माहेश्वरी महिला संगठन की शपथ विधि संपन्न कराई गई। जिसमेंं साधना बियाणी अध्यक्ष, शीला डागा सचिव एवं समस्त जिला कार्यकारिणी ने शपथ ग्रहण कर कार्यभार संभाला । इसकेे पश्चात पश्चिमी मध्यप्रदेश माहेश्वरी महिला संगठन के चुनाव की प्रक्रिया चुनाव अधिकारी निर्मला बाहेती, शपथ पर्यवेक्षक एवं मध्यांचल उपाध्यक्ष ज्योति राठी के सानिध्य में संपन्न कराए गए। कार्यक्रम में पश्चिमी मध्यप्रदेश महिला संगठन की समस्त पदाधिकारी ,देवास माहेेश्वरी समाज जिलाध्यक्ष व समाज के समस्त कार्यकर्ता, महिला संगठन की कार्यकारी सदस्या एंव समाज की सभी महिलाएं उपस्थित थीं। उक्त जानकारी माहेश्वरी महिला संगठन की अध्यक्ष मंजु लाठी ने दी। अंत में आभार चेतना माहेश्वरी ने माना।