जाने तीन महीनो में तीन लाख कमाने का तरीका


खेती की बढ़ती लागत को देखते हुए किसान अब वो फसलें उगाना चाहते हैं, जिनसे ज्यादा मुनाफा हो। फूलों की खेती और सब्जियों के बाद औषधीय फसलें किसानों की पसंद बनी हुई हैं। ऐसी ही एक नकदी फसल ईसबगोल भी है। किसानों के मुताबिक इसमें एक हेक्टेयर में ही ढाई से 3 लाख की कमाई हो हो सकती है, जबकि खर्चा काफी कम होता है। ईसबगोल एक अत्यंत महत्वपूर्ण औषधीय फसल है। औषधीय फसलों के निर्यात में इसका प्रथम स्थान हैं। ईसबगोल की खेती से 10 से 15000 निवेश करने के बाद तीन से चार महीने में ही 2.5 लाख से 3 लाख रुपए तक किसान कमा रहे हैं। मेडिसिनल प्लांट फार्मिंग से जुड़े बिजनेस हमेशा से ही एक बेहतरीन मौके रहे हैं जिसमें कम पैसे निवेश करके अधिकतर अधिकतम आय हासिल की जा सकती है और इन्हीं बिजनेस में से जुड़ा है ईसबगोल की खेती और इससे जुड़े व्यापार। भारत में इसका उत्पादन प्रमुख रूप से गुजरात, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ एवं मध्य प्रदेश में करीब 50 हजार हेक्टयर में हो रहा हैं। मध्य प्रदेश में नीमच, रतलाम, मंदसौर, उज्जैन एवं शाजापुर जिले प्रमुख हैं।